फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोटा के छात्रों की तरह अलग-अलग राज्यों में फंसे मजदूरों को भी घर पहुंचाए केंद्र सरकार: मायावती

Wed, 22 Apr 2020 04:18 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने केंद्र सरकार से मांग की है कि जिस तरह राजस्थान के कोटा में फंसे विद्यार्थियों को घर वापस लाया गया, ठीक इसी तरह महाराष्ट्र, दिल्ली, हरियाणा तथा अन्य और राज्यों में फंसे प्रवासी मजदूरों को वापस लाया जाए और उन्हें घर भेजने की व्यवस्था की जाए।

विज्ञापन


उन्होंने बुधवार को ट्वीट कर कहा कि कोरोना प्रकोप के कारण लगे देशव्यापी लॉकडाउन से सर्वाधिक महाराष्ट्र, दिल्ली, हरियाणा तथा अन्य और राज्यों में भी लाखों गरीब व प्रवासी मजदूर बेरोजगारी व भुखमरी की मार झेल रहे हैं। उन्हें एक वक्त का भोजन भी सही से नहीं मिल रहा है तथा वे हर हाल में अपने घर वापस लौटना चाहते हैं।

उन्होंने कहा कि ऐसे में केन्द्र सरकार से आग्रह है कि वह उनकी इस मांग पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करके तथा लॉकडाउन के नियमों का भी सही से पालन करते हुए उन्हें विशेष ट्रेनों व बसों से उनके घरों तक भेजने की व्यवस्था कराये जैसा कि कोटा से छात्रों को भेजने हेतु किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें