फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: हरियाणा विधानसभा चुनाव में कड़वे अनुभव के बाद मायावती का एलान- अब किसी से गठबंधन नहीं करेगी बसपा

Fri, 11 Oct 2024 02:25 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

हरियाणा विधानसभा चुनाव में बसपा-इनेलो गठबंधन को मिली असफलता के बाद मायावती ने एलान किया है कि बसपा अब किसी से भी गठबंधन नहीं करेगी।
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा विधानसभा चुनाव में बसपा के इनेलो के साथ हुए गठबंधन को मिली असफलता के कड़वे अनुभव के बाद बसपा सुप्रीमो मायावती ने एलान किया है कि आने वाले चुनाव में बसपा अब किसी से गठबंधन नहीं करेगी।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यूपी सहित दूसरे राज्यों के चुनाव में भी बसपा का वोट गठबंधन की पार्टी को ट्रांसफर हो जाने, लेकिन उनका वोट बसपा को ट्रांसफर कराने की क्षमता उनमें नहीं होने के कारण अपेक्षित चुनाव परिणाम नहीं मिलने से पार्टी कैडर को निराशा व उससे होने वाले मूवमेन्ट की हानि को बचाना जरूरी है।

इसी संदर्भ में हरियाणा विधानसभा के चुनाव परिणाम व इससे पहले पंजाब चुनाव के कड़वे अनुभव के मद्देनजर शुक्रवार को हरियाणा व पंजाब की समीक्षा बैठक में क्षेत्रीय पार्टियों से भी अब आगे गठबंधन नहीं करने का निर्णय लिया गया है, जबकि भाजपा, एनडीए व कांग्रेस और इण्डिया गठबंधन से दूरी पहले की तरह ही जारी रहेगी।
विज्ञापन


देश की एकमात्र प्रतिष्ठित अम्बेडकरवादी पार्टी बसपा व उसके आत्म-सम्मान व स्वाभिमान मूवमेन्ट के कारवां को हर प्रकार से कमजोर करने की चौतरफा जातिवादी कोशिशें लगातार जारी हैं, जिस क्रम में अपना उद्धार स्वयं करने योग्य व शासक वर्ग बनने की प्रक्रिया पहले की तरह ही जारी रखनी जरूरी है।

बसपा विभिन्न पार्टियों, संगठनों व उनके स्वार्थी नेताओं को जोड़ने के लिए नहीं, बल्कि 'बहुजन समाज' के विभिन्न अंगों को आपसी भाईचारा व सहयोग के बल पर संगठित होकर राजनीतिक शक्ति बनाने व उनको शासक वर्ग बनाने का आन्दोलन है, जिसे अब इधर-उधर में ध्यान भटकाना अति-हानिकारक है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें