रायबरेली जिले के जगतपुर थाना क्षेत्र के लखनऊ प्रयागराज मार्ग पर इशौर ड्रेन के पास ट्रक और रोडवेज बस में आमने-सामने भिड़ंत हो गई जिसमें रोडवेज बस व ट्रक के चालक घायल हो गए। घायलों को जगतपुर सीएचसी में भर्ती कराया गया जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद तीनों घायलों को जिला चिकित्सालय भेजा गया।
शुक्रवार को लखनऊ प्रयागराज मार्ग पर इशौर ड्रेन के पास इलाहाबाद की तरफ जा रही रोडवेज बस तथा जगतपुर के तरफ से आ रहे ट्रक में आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इससे चीख पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल बस चालक दीनदयाल पुत्र राधेश्याम निवासी रायबरेली व ट्रक चालक राजेंद्र कुमार पुत्र बुधई पाल निवासी रानीगंज प्रतापगढ़ तथा बस के परिचालक सुभाष पुत्र रमेश चंद्र निवासी गवर्न्मेंट कॉलोनी को जगतपुर सीएचसी में भर्ती कराया। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद तीनों घायलों को जिला चिकित्सालय भेजा गया।
ये भी पढ़ें - हरियाणा विधानसभा चुनाव में कड़वे अनुभव के बाद, मायावती का एलान - अब किसी से गठबंधन नहीं करेगी बसपा
ये भी पढ़ें - अयोध्या के मिल्कीपुर से सपा प्रत्याशी अजीत प्रसाद बोले- 50 से 60 हजार वोटों से जीतेंगे उपचुनाव
सीएचसी के अधीक्षक एलपी सोनकर ने बताया कि घायल दीनदयाल का पैर फैक्चर हो गया था। तथा राजेंद्र व सुभाष के हाथ में गंभीर चोटें थी। उपचार के बाद तीनों को जिला चिकित्सालय भेजा गया। वहीं, हादसे के बाद सड़क पर जाम लग गया। लंबा जाम पुलिस व स्थानीय लोगों की मदद से किसी तरीके से जाम खुलवाया गया साथ भी रोडवेज बस की सवारी को दूसरे रोडवेज बस में शिफ्ट कर उन्हें भेजा गया। बताते हैं कि रोडवेज बस पर ड्राइवर के पीछे बैठी दो तीन सवारियां घायल हो गईं, लेकिन वह इलाज करने के लिए कहीं नहीं गईं सीधे अपने गंतव्य स्थान के लिए रवाना हो गईं।