फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी के भाषण को मायावती ने बताया चुनावी जुगाड़, कहा- समय से पहले लोकसभा चुनाव की तैयारी

Sun, 15 Jul 2018 03:51 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

बसपा सुप्रीमो मायावती ने रविवार को जारी एक बयान में बीजेपी द्वारा लोकसभा आमचुनाव को समय से पहले कराने की आशंका जाहिर की है। मायावती ने कहा कि इसकी भूमिका जम्मू-कश्मीर में  महबूबा मुफ्ती की सरकार गिराकर तैयार की जा चुकी है।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री मोदी के आजमगढ़ व मिर्जापुर में दिए गए भाषण को चुनावी जुगाड़ वाला भाषण बताते हुए बसपा सुप्रीमो ने कहा कि कर्नाटक में हर हथकंडा अपनाने के बाद भी सरकार न बना पाने से बीजेपी नेतृत्व कुंठा व हताशा से ग्रसित प्रतीत हो रहा है, इसीलिए वह आगामी चुनाव के लिए जातिवादी, साम्प्रदायिक व ओछी चुनावी राजनीति के लिए सरकारी संरक्षण में मैदान तैयार कर रहा है।

महंगाई, गरीबी, बेरोजगारी, भुखमरी और किसानों की आत्महत्या जैसे मुद्दों पर ध्यान देने के लिए मायावती ने बीजेपी सरकार की कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा कि जनता बीजेपी के चार वर्षों के शासनकाल में इनकी विभाजनकारी राजनीति से भली भांति परिचित हो गई है।
विज्ञापन


मायावती ने कहा कि आगामी मानसून सत्र में प्रधानमंत्री मोदी को अविश्वास प्रस्ताव का सामना करना है। लेकिन बीजेपी पिछले सत्र की तरह इसे भी चलने नहीं देगी। बीजेपी ने लोकसभा की तरह राज्यसभा को भी जनहित, जनकल्याण व देशहित से दूर रखने का प्रयास किया है, जोकि अति निंदनीय है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें