फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Politics: 'धार्मिक मामलों में राजनीतिक दखल से बढ़ रहे विवाद...' अविमुक्तेश्वरानंद विवाद पर मायावती की चिंता

Sun, 25 Jan 2026 11:33 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

UP Politics News: माघ मेले में अविमुक्तेश्वरानंद विवाद पर मायावती ने कहा कि धार्मिक मामलों में राजनीतिक दखल से विवाद बढ़ रहे हैं। ये स्थिति चिंताजनक है। आगे पढ़ें पूरी बात...
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री व बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती। - फोटो : शुभम बंसल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी लखनऊ में बसपा अध्यक्ष मायावती ने कहा कि उत्तर प्रदेश सहित देश के अन्य राज्यों में धार्मिक पर्व, त्योहार, पूजा-पाठ और स्नान जैसे आयोजनों में राजनीतिक हस्तक्षेप हाल के वर्षों में बढ़ा है, जो नए विवाद, तनाव और संघर्ष को जन्म दे रहा है। यह स्थिति चिंताजनक है। इससे लोगों का दुखी होना स्वाभाविक है।

विज्ञापन


शनिवार को जारी बयान में बसपा सुप्रीमो ने कहा कि संकीर्ण राजनीतिक स्वार्थ के चलते धर्म को राजनीति से और राजनीति को धर्म से जोड़ने के खतरे बने रहते हैं। प्रयागराज में स्नान को लेकर चल रहा विवाद, आपसी अनादर और आरोप-प्रत्यारोप इसका ताजा उदाहरण है। इससे हर हाल में बचना चाहिए। 

उन्होंने कहा कि देश का संविधान और कानून जनहित को ही वास्तविक राष्ट्रीय धर्म मानता है। राजनीति और धर्म को अलग रखने पर जोर देता है। मायावती ने अपील की कि प्रयागराज का विवाद आपसी सहमति से शीघ्र सुलझाया जाए। इसके साथ ही उन्होंने प्रदेशवासियों को उत्तर प्रदेश दिवस की शुभकामनाएं भी दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें