फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुराकांड में सपा का हाथ, गुंडों को जेल भेजना बसपा का एजेंडा: मायावती

Thu, 09 Jun 2016 03:13 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
मथुरा सरकार में सपा सरकार के रवैये को देखते हुए कहा जा सकता है ‌क‌ि दाल में कुछ नहीं बहुत कुछ काला है। सपा सरका ‌ज‌िस तरह सीबीआई जांच से बच रही है इसे देखकर कहा जा सकता है क‌ि इस कांड में सपा सरकार का हाथ है। ये बातें बसपा सुप्रीमो मायावती ने लखनऊ में कहीं।
विज्ञापन


उन्होंने मथुरा हिंसा के लिए यूपी और केंद्र सरकार को जिम्मेदार ठहराया। साथ ही इस मामले में सीबीआई जांच की मांग की।

मायावती ने कहा कि यूपी में बीएसपी सरकार आने के बाद सपा के संरक्षण में जमीनों पर कब्जे करने वाले और गुंडे-माफिया सलाखों के पीछे होंगे। सपा के गुंडों को जेल पहुंचाना बसपा का एजेंडा है।

मायावती ने कहा कि किसी जात‌ि या क्षेत्र विशेष के नहीं बल्कि बसपा सर्व समाज के व‌िकास के एजेंडे को लेकर चलेगी।

राज्यसभा और विधान परिषद चुनाव के बारे में पूछने पर उन्होंने कहा कि बसपा की रणनीति का खुलासा नतीजे आने के बाद होगा। इस बीच बीजेपी पर हमलावर होते हुए उन्होंने कहा क‌ि अमित शाह मान चुके हैं क‌ि यूपी में बसपा सरकार आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें