फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्वांचल की रणनीति पर नए सिरे से विचार कर रहीं मायावती, प्रभारी बदले जाने की अटकलें तेज

Sat, 30 Mar 2019 11:34 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती (फाइल फोटो) - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

बसपा सुप्रीमो मायावती ने पूर्वांचल में चुनाव की रणनीति पर नए सिरे से विचार-विमर्श शुरू कर दिया है। इसके मद्देनजर कई पूर्व से घोषित प्रभारियों को बदलने की अटकलें शुरू हो गई हैं।

विज्ञापन


सूत्रों ने बताया कि मायावती ने शुक्रवार को पूर्वांचल से जुड़े सेक्टर व मंडल जोन इंचार्जों को बुलाकर लंबी बात की। उनसे पूर्व में घोषित प्रभारियों के संबंध में फीडबैक लिया। चर्चा है कि श्रावस्ती, लालगंज, बासगांव, कैसरगंज व जौनपुर की सीटों पर विशेष बातचीत हुई। इसमें कैसरगंज के प्रभारी पहले ही पार्टी से निष्कासित किए जा चुके हैं। इसलिए यहां नया प्रभारी घोषित करना है।

अभी जौनपुर सीट से आधिकारिक रूप से प्रभारी घोषित करने का इंतजार है। अन्य तीनों लोकसभा सीटों पर दूसरे जिलों के काडर के लोगों को भेजकर प्रभारी बनाया गया है। अब इन्हें बदलने के संकेत हैं।
विज्ञापन


बसपा के एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि लालगंज सीट पर पूर्व विधायक घूराराम के स्थान पर संगीता आजाद को लोकसभा प्रभारी बनाने का फैसला हो गया है। श्रावस्ती और बासगांव में भी प्रभारी बदलने पर सहमति है। जौनपुर में यादव और कैसरगंज में ब्राह्मण प्रभारी की तलाश हो रही है। कई नामों पर चर्चा हुई है।

विज्ञापन

संगठन में भी नए लोगों को जिम्मेदारी

पूर्वांचल में संगठन को और प्रभावी बनाने के लिए काडर के कई अन्य लोगों को जिम्मेदारी दी गई है। पूर्वांचल के सेक्टर इंचार्ज पूर्व सांसद घनश्याम चंद्र खरवार के साथ विजय कुमार को भी लगाया गया है। वह गोरखपुर और आजमगढ़ मंडल में सहयोग करेंगे। इसी तरह वाराणसी मंडल में इंदल राम को जिम्मेदारी दी गई है।

मुकेश शर्मा भी बसपा में शामिल
बुलंदशहर के पूर्व विधायक मुकेश शर्मा शुक्रवार को मायावती से मिलकर बसपा में शामिल हो गए। सूत्रों ने बताया कि शर्मा ने विधायक उमाशंकर सिंह के साथ मायावती से मुलाकात की। मुकेश के भाई श्रीभगवान शर्मा उर्फ गुड्डू पंडित को बसपा पहले ही फतेहपुर सीकरी से पार्टी का प्रत्याशी बनाया जा चुका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें