फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मायावती ने अभिनंदन की वापसी का किया स्वागत, कहा- अब सरकार को दीर्घकालीन रणनीति की जरूरत

Sat, 02 Mar 2019 02:32 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

बसपा सुप्रीमो मायावती ने विंग कमांडर अभिनंदन की वतन वापसी का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि इससे दोनों देशों के बीच तनाव में कमी होगी लेकिन भारत को पड़ोसी देशों के साथ अच्छे संबंधों के लिए दीर्घकालीन रणनीति बनाने की आवश्यकता है।

विज्ञापन


विंग कमांडर अभिनंदन की शुक्रवार रात पाकिस्तान से वापसी हुई है। करीब 60 घंटे दुश्मन की धरती पर बिताने के बाद उन्होंने अपनी धरती पर कदम रखा। पाकिस्तान ने वाघा-अटारी बॉर्डर पर रात करीब 9.20 पर उन्हें भारत भेजा। फिलहाल वह दिल्ली में हैं और कई स्तर पर उनकी मेडिकल जांच होगी।

पूरे भारत ने अभिनंदन की सकुशल वापसी का स्वागत किया है। मायावती ने ट्वीट किया कि पाक के कब्जे से विंग कमाण्डर अभिनन्दन की सकुशल वतन वापसी का दिली स्वागत है। इससे जनता में संतोष व तनाव में कमी आना स्वाभाविक है। हालांकि, उन्होंने ये भी कहा कि बदलते माहौल में भारत को सुरक्षा-सम्मान व पड़ोसी देशों के साथ रिश्तों पर दीर्घकालीन, विश्वसनीय व मज़बूत नीति बनाने व उसी के हिसाब से पूरी तैयारी की जरूरत है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें