फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मायावती का जन्मदिन: इंडिया गठबंधन में शामिल होने पर ले सकती हैं कोई फैसला, होगा किताब का विमोचन

Sun, 14 Jan 2024 06:54 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

15 जनवरी को मायावती लखनऊ में अपना जन्मदिन मनाने जा रही हैं। राजनीतिक गलियारों में ऐसे कयास लग रहे हैं कि इंडिया गठबंधन में शामिल होने पर कल वह अपना रुख स्पष्ट कर सकती हैं। 
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री मायावती का जन्मदिन सोमवार को जनकल्याणकारी दिवस के रूप में मनाया जाएगा। पार्टी नेताओं ने बसपा सुप्रीमो के जन्मदिन को मनाने के लिए पार्टी प्रदेश कार्यालय को होर्डिंगों से पाट दिया है। उम्मीद जताई जा रही है कि बसपा सुप्रीमो अपने जन्मदिन पर इंडिया एलायंस गठबंधन को लेकर अपनी रणनीति का खुलासा कर सकती हैं।

विज्ञापन


इसके अलावा बसपा सुप्रीमो अपनी पुस्तक ''मेरे संघर्षमय जीवन एवं बीएसपी मूवमेंट का सफरनामा'' भाग-19 के हिंदी और अंग्रेजी संस्करण का विमोचन भी करेंगी। साथ ही, वह बसपा का मोबाइल ऐप और नई वेबसाइट को भी लांच कर सकती हैं। बसपा सुप्रीमो के जन्मदिन पर कांग्रेस के नेता बधाई देने भी जा सकते हैं, हालांकि कांग्रेस की ओर से इसकी अधिकृत जानकारी अभी साझा नहीं की गयी है। इस दौरान बसपा सुप्रीमो लोकसभा चुनाव में पार्टी प्रत्याशियों के चयन को लेकर भी कोई अहम घोषणा कर सकती हैं।

दानिश ने बढ़ाई तल्खी
बसपा सुप्रीमो के जन्मदिन के एक दिन पहले अमरोहा से बसपा सांसद दानिश अली ने कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होकर दोनों दलों के बीच तल्खी बढ़ा दी है। बता दें कि दानिश अली को बसपा से निलंबित किया जा चुका है। उनकी कांग्रेस के खेमे से बढ़ती नजदीकी का असर दोनों दलों के रिश्तों पर देखने को मिल सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें