फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: मायावती का राहुल पर पलटवार... दिल्ली में भाजपा की बी टीम बनकर लड़ी कांग्रेस, अपने गिरेबान में झांकें

Fri, 21 Feb 2025 11:58 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

Mayawati vs Rahul Gandhi : बसपा सुप्रीमो मायावती ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि उन्हें सबसे पहले अपने गिरेबान में देखना चाहिए फिर वो बसपा पर सवाल उठाएं।
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

BSP Party vs Congress: बसपा सुप्रीमो मायावती ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर पलटवार करते हुए कांग्रेस को भाजपा की बी टीम करार दिया है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में कांग्रेस ने भाजपा की बी टीम बनकर चुनाव लड़ा इसीलिए भाजपा सत्ता में आई है। राहुल गांधी पहले अपने गिरेबान में झांकें फिर बसपा पर सवाल उठाए।
विज्ञापन


उन्होंने राहुल गांधी के रायबरेली में दिए गए बयान पर पलटवार किया है। राहुल गांधी दो दिवसीय दौरे पर रायबरेली में हैं। जहां उन्होंने एक कार्यक्रम में बयान दिया था कि लोकसभा चुनाव 2024 में अगर मायावती ने हमारे साथ मिलकर चुनाव लड़ाव होता तो भाजपा सत्ता में नहीं आती। आगे उन्होंने कहा कि समझ में नहीं आता कि कि उन्होंने हमारे साथ मिलकर चुनाव क्यों नहीं लड़ा।

इस पर मायावती ने एक्स पर कहा कि कांग्रेस ने दिल्ली विधानसभा आमचुनाव में इस बार बीजेपी की बी टीम बनकर चुनाव लड़ा, यह आम चर्चा है, जिसके कारण यहां बीजेपी सत्ता में आ गई है। वरना इस चुनाव में कांग्रेस का इतना बुरा हाल नहीं होता कि यह पार्टी अपने ज्यादातर उम्मीदवारों की जमानत भी न बचा पाए।
विज्ञापन


अतः इस पार्टी के सर्वेसर्वा राहुल गांधी को किसी भी मामले में दूसरों पर व खासकर बीएसपी की प्रमुख पर उंगली उठाने से पहले अपने गिरेबान में भी जरूर झांक कर देखना चाहिए तो यह बेहतर होगा। इनको यही सलाह है।

साथ ही, दिल्ली में बनी नई भाजपा सरकार को यहां चुनाव में खासकर जनहित व विकास संबंधी किए गए अपने तमाम वादों को समय से पूरा करने की चुनौती है वरना आगे चलकर इस पार्टी का भी हाल कहीं कांग्रेस जैसा बुरा ना हो जाए।
विज्ञापन

 
 

राहुल गांधी का ये बयान राजनीतिक हलकों में चर्चा का विषय बना हुआ है। राहुल गांधी दो दिवसीय अमेठी दौरे हैं। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें