फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mayawati: मायावती बोलीं - आरक्षण को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी का बयान छलावा

Wed, 11 Sep 2024 10:46 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा कि आरक्षण को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी का बयान छलावा है क्योंकि सत्ता में रहने पर कांग्रेस ने एससी एसटी आरक्षण को ही सही तरीके से लागू नहीं किया। 
विज्ञापन
कार्यकारिणी बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनी गईं मायावती। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बसपा सुप्रीमो मायावती ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को निशाने पर लेते हुए कहा कि आरक्षण को लेकर उनका बयान छलावा है क्योंकि सत्ता में रहने पर कांग्रेस इसका विरोध करती है और सत्ता में न रहने पर एससी एसटी और ओबीसी वर्ग के हित व कल्याण की बातें करती हैं।

विज्ञापन


उन्होंने एक्स पर कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी की यह सफाई कि वे आरक्षण के विरुद्ध नहीं हैं स्पष्टतः गुमराह करने वाली गलतबयानी है। केन्द्र में भाजपा से पहले इनकी 10 साल रही सरकार में उनकी सक्रियता में इन्होंने सपा के साथ मिलकर एससी व एसटी का पदोन्नति में आरक्षण बिल पास नहीं होने दिया यह इस बात का प्रमाण है।

ये भी पढ़ें - अखिलेश यादव का दावा, फर्जी एनकाउंटरों में 60 फीसदी लोग पीडीए के मारे गए
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - धर्मांतरण के मामले में मौलाना उमर समेत 16 दोषी करार, आज सुनाई जाएगी सजा
विज्ञापन


इनके द्वारा देश में आरक्षण की सीमा को 50 प्रतिशत से बढ़ाने की बात भी छलावा है क्योंकि इस मामले में अगर इनकी नीयत साफ होती तो कांग्रेस की पूर्ववर्ती सरकारों में यह कार्य जरूर कर लिया गया होता। कांग्रेस ने न तो ओबीसी आरक्षण लागू किया और न ही एससी एसटी आरक्षण को सही से लागू किया।

इससे स्पष्ट है कि जब कांग्रेस सत्ता में नहीं होती है तो इन उपेक्षित एससीएसटी और ओबीसी वर्गों के वोट के स्वार्थ की खातिर इनके हित व कल्याण की बड़ी-बड़ी बातें करती है लेकिन जब सत्ता में रहती है तो इनके हित के विरुद्ध लगातार कार्य करती है। लोग इनके इस षडयंत्र से सजग रहें।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें