फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमलनाथ की महिला प्रत्याशी पर की गई टिप्पणी अति-शर्मनाक, कांग्रेस सार्वजनिक तौर पर माफी मांगे: मायावती

Mon, 19 Oct 2020 09:42 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस नेता कमलनाथ द्वारा भाजपा की महिला प्रत्याशी इमरती देवी पर की गई टिप्पणी पर बसपा सुप्रीमो मायावती ने कड़ी आपत्ति जताते हुए इसे अति शर्मनाक व अति निंदनीय बताया है। उन्होंने कहा कि इसका संज्ञान लेकर कांग्रेस आलाकमान को सार्वजनिक तौर पर माफी मांगनी चाहिए।

विज्ञापन


दरअसल, 18 अक्तूबर को मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ डबरा विधानसभा क्षेत्र में आयोजित एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने बात बात में कैबिनेट मंत्री इमरती देवी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने भाजपा प्रत्याशी एवं कैबिनेट मंत्री इमरती देवी को 'आइटम' कहा। मालूम हो कि इमरती देवी कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुई हैं। कमलनाथ ने इमरती देवी के बारे में कहा कि 'आप तो उसे मुझसे ज्यादा पहचानते हैं, आपको मुझे पहले ही सावधान कर देना चाहिए था, ये क्या 'आइटम' है। इस पर मायावती ने आपत्ति जताई है।

उन्होंने ट्वीट कर कहा कि मध्यप्रदेश में ग्वालियर की डाबरा रिजर्व विधानसभा सीट पर  उपचुनाव लड़ रही दलित महिला के बारे में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोर महिला-विरोधी अभद्र टिप्पणी अति शर्मनाक व अति निन्दनीय है। इसका संज्ञान लेकर कांग्रेस आलाकमान को सार्वजनिक तौर पर माफी मांगनी चाहिए।
विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा- साथ ही, कांग्रेस पार्टी को इसका सबक सिखाने व आगे महिला अपमान करने से रोकने आदि के लिए भी खासकर दलित समाज के लोगों से अपील है कि वे मध्यप्रदेश में विधानसभा की सभी 28 सीटों पर हो रहे उपचुनाव में अपना वोट एकतरफा तौर पर केवल बसपा उम्मीदवारों को ही दें तो यह बेहतर होगा।
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें