फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उमेश पाल हत्याकांड: शूटरों के एनकाउंटर पर मायावती ने उठाया सवाल, कहा- सरकार क्या दूसरा विकास दुबे कांड करेगी

Wed, 08 Mar 2023 05:56 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

मायावती ने बयान दिया कि उमेश पाल हत्याकांड के बाद इस संबंध में काफी आपाधापी में अब तक की गई पुलिस कार्रवाई जो जनता के सामने आई है, उससे लोगों में यूपी में कानून के राज के प्रति भारी संदेह है कि क्या सरकार अपनी विफलताओं पर पर्दा डालने के लिए दूसरा 'विकास दूबे काण्ड' करेगी? 
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने प्रयागराज में राजूपाल हत्याकांड के गवाह उमेश पाल की हत्या करने वाले शूटरों के एनकाउंटर पर सवाल उठाया है। 

विज्ञापन


उन्होंने मंगलवार को बयान दिया कि उमेश पाल हत्याकांड के बाद इस संबंध में काफी आपाधापी में अब तक की गई पुलिस कार्रवाई जो जनता के सामने आई है, उससे लोगों में यूपी में कानून के राज के प्रति भारी संदेह है कि क्या सरकार अपनी विफलताओं पर पर्दा डालने के लिए दूसरा 'विकास दूबे काण्ड' करेगी? 

उन्होंने कहा कि राजू पाल हत्याकांड के गवाह उमेश पाल की दिन दहाड़े हुई हत्या को लेकर यूपी सरकार खासकर कानून व्यवस्था को लेकर काफी तनाव व दबाव में है। पूरा देश देख रहा है कि क्या सरकार कानून द्वारा कानून के राज पर अमल करेगी या अपराधियों को सड़क पर समाप्त करके अपराध रोकेगी?

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें