फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: मायावती ने उठाया राजा महेंद्र प्रताप सिंह विवि के छात्रवृत्ति का मामला, सीएम योगी से की ये मांग

Sun, 29 Jun 2025 11:21 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

मायावती ने राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय के छात्रवृत्ति का मामला उठाया। एक्स पर लिखा कि इससे एससी-एसटी वर्ग के छात्र-छात्राओं का भविष्य अधर में लटका है। उन्होंने सीएम योगी से इसके जल्द समाधान की मांग की। 
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बसपा सुप्रीमो मायावती ने अलीगढ़ स्थित राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय के छात्रवृत्ति के मामले को लेकर सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने सोशल मीडिया साइड 'एक्स' पर पोस्ट करते हुए लिखा कि कई जिलों के दर्जनों कालेज इस विश्वविद्यालय से संबद्ध हैं। इनमें हजारों एससी-एसटी वर्ग के छात्र-छात्राएं पढ़ते हैं। इनके छात्रवृत्ति का सरकारी स्तर पर सही से व समय पर निपटारा नहीं हो सका। इस कारण छात्र-छात्राओं के भविष्य के अधर में लटकने के खतरे से लोगों में बेचैनी व आक्रोश व्याप्त है।

विज्ञापन


उन्होंने आगे लिखा कि 'विश्वविद्यालय व जिला प्रशासन द्वारा भी इस सम्बंध में बार-बार पत्राचार किया गया। इसके बावजूद लखनऊ स्थित समाज कल्याण विभाग स्तर पर असंवेदनशीलता व लापरवाही बरती गई। इसका परिणाम है कि लगभग 3,500 दलित छात्र-छात्राओं के शिक्षण जीवन पर भारी खतरा मंडरा रहा है।'

'चूंकि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विशेष प्रयासों से ही अलीगढ़ का यह विश्वविद्यालय स्थापित हुआ है। इसके सुचारु संचालन में भी सही रुचि लेकर खासकर हजारों दलित छात्र-छात्राओं की इस गंभीर समस्या का समाधान वह तत्काल जरूर निकालेंगे। ऐसी उम्मीद है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें