फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ नवंबर 'नोटबंदी माफी दिवस' के रूप में मनाए भाजपा: मायावती

Wed, 08 Nov 2017 01:10 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती ने नोटबंदी के एक साल पूरा होने पर तंज कसते हुए भाजपा को इसे नोटबंदी माफी दिवस के रूप में मनाने की सलाह दी है। बुधवार को प्रेस कांफ्रेंस में उन्होंने कहा कि नोटबंदी से भ्रष्टाचार के कई और स्रोतों का जन्म ‌हुआ है। जिसका फायदा भाजपा एंड कंपनी को हुआ है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मोदी सरकार की मनमानी, अड़ियल व निरंकुश रवैये के कारण ही देश आपातकाल के संकटकालीन दौर से गुजर रहा है, जिससे मुक्ति पाने के लिए लोगों को इनके मकड़जाल से मुक्त होना जरूरी है।

मायावती ने पैराडाइज पेपर में कई भाजपा नेताओं  के नाम आने पर कहा कि इससे बीजेपी एंड कंपनी के करीबी व खास लोगों के भ्रष्टाचार, गैर-कानूनी व अनुचित कार्यों का एक के बाद एक पर्दाफाश होने से भाजपा के भ्रष्टाचार का भंडाफोड़ हो गया है और जब भी ऐसा होता है तो मोदी सरकार मौनव्रत पर चली जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने आरोप लगाए कि मोदी सरकार उद्योगपतियों की सरकार है। नोटबंदी का फायदा बीजेपी के करीबी व चहेतों ने ही उठाया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें