इस बार बसपा सुप्रीमो मायावती के चुनाव लड़ने की संभावना कम बताई जा रही है। ऐसी अटकलें लगाई जा रही हैं कि वे इस बार चुनाव न लड़कर पूरा ध्यान प्रचार पर लगाएंगी। ऐसा भी बताया जा रहा है कि जिन दो सीटों से वह चुनाव लड़ सकती थी उनपर उन्होंने प्रभारी उतार दिए हैं। इस जानकारी से अटकलों को जोर मिल रहा है।
बताया जा रहा है कि नगीना से उन्होंने गिरीश चंद्र जाटव व अंबेडकरनगर से पवन पांडेय चुनाव लड़ सकते हैं। इन दोनों सीटों पर मायावती चुनवा लड़ती आई हैं। इसके साथ ही उन्होंने बुलंदशहर से भी प्रभारी के नाम तय कर दिए हैं।
12 साझा रैलियां करेंगे मायावती व अखिलेश
यूपी में करीब 12 साझा रैलियां करेंगे मायावती व अखिलेश । ऐसा बताया जा रहा है कि साझा रैलियों का कार्यक्रम मायावती द्वारा तैयार किया गया है। इसकी पूरी जानकारी जल्द जारी करने की तैयारी है। मायावती लोकसभा चुनाव की रैली दो अप्रैल को भुवनेश्वर में कर सकती हैं।