फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजनौर या अंबेडकरनगर से लोकसभा चुनाव लड़ सकती हैं मायावती, ये है प्लानिंग

Thu, 12 Jul 2018 12:18 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

सपा-बसपा गठबंधन परवान चढ़ा तो बसपा अध्यक्ष मायावती 2019 का लोकसभा चुनाव लड़ सकती हैं। उनके लिए उपयुक्त सीट का चयन किया जा रहा है। बिजनौर या अंबेडकरनगर से उनके चुनाव लड़ने की अटकलें हैं।

विज्ञापन


मायावती चार बार प्रदेश की मुख्यमंत्री रह चुकी है। वह संसद और विधानमंडल के सभी सदनों की सदस्य रह चुकी हैं। माया पहली बार 1989 में बिजनौर लोकसभा सीट से संसद में पहुंची थीं।

2003 में बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने के बाद उन्होंने लोकसभा या विधानसभा का चुनाव नहीं लड़ा। 2007 में मुख्यमंत्री बनने पर वह विधान परिषद सदस्य निर्वाचित हुईं और 2012 में राज्यसभा सदस्य चुनी गईं। एक साल पहले उन्होंने राज्यसभा से इस्तीफा दे दिया था।
विज्ञापन


2019 के लोकसभा चुनाव में कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाने के लिए वह लोकसभा चुनाव लड़ सकती हैं। वह बिजनौर जिले की नगीना (सुरक्षित) या अंबेडकर नगर सीट से चुनाव लड़ सकती हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें