फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुलायम के बाद अब उनके बबुआ की चाटुकारिता कर रहे हैं आजम खां: मायावती

Mon, 27 Feb 2017 12:39 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
मायावती - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती का कहना है, मुसलमान बीजेपी को हराने के ल‌िए बसपा से जुड़ रहे हैं इस बात पर मुस्लिम नेताओं खासकर आजम खां का मुसलमानों को भला-बुरा कहना शोभा नहीं देता।
विज्ञापन


मायावती ने कहा, आजम का ऐसा करना चाटुकारिता है। वह अपना जमीर मारकर मुलायम स‌िंह और उनके बबुआ की चाटुकारिता कर रहे हैं। उन्होंने कहा क‌ि आजम की मुसलमानों को सपा का गुलाम बनाने की साजिश पूरी तरह से नाकाम हो चुकी है।

अब मुस्लिम समाज के लोग खुद अपने अच्छे बुरे को समझ कर के फैसला ले रहे हैं। उन्होंने चुनाव में बढ़-चढ़कर मतदान किया है ताक‌ि बीजेपी एंड कंपनी और साम्प्रदायिक ताकतों को हरा सकते। आजम खां की नाराजगी का यही कारण है लेकिन उन्हें अपने भविष्य से ज्यादा अपनी कौम की, सूबे की व मुल्क की फिक्र पहले करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


मायावती ने कहा क‌ि बसपा ने कभी किसी समाज का सिर झुकने नहीं दिया। उन्होंने सपा और भाजपा पर मिली-भगत का आरोप भी लगाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें