फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी चुनाव 2022: चुनावी मोड में आईं बसपा सुप्रीमो मायावती, कहा- जल्द घोषित करें उम्मीदवार

Tue, 31 Aug 2021 10:20 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

बसपा सुप्रीमो मायावती ने यूपी चुनाव को लेकर पदाधिकारियों के साथ बैठक शुरू कर दी है। मंगलवार को उन्होंने निर्देश दिए कि संगठन का काम एक महीने में पूरा करें।
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बसपा प्रमुख मायावती अब पूरी तरह से चुनावी मोड में आ गई हैं। उन्होंने मंगलवार को पार्टी मुख्यालय में फैजाबाद, देवीपाटन, लखनऊ, गोरखपुर, कानपुर, आजमगढ़, प्रयागराज व मिर्जापुर मंडल के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने संगठन को एक माह के भीतर पूरी तरह से चुस्त करने को कहा।

विज्ञापन


मायावती ने कहा कि कमेटी के गठन और काडर बैठकों का काम समय से पूरा किया जाए। उन्होंने मुख्य जोनल इंचार्ज को उम्मीदवारों का चयन कर उनकी घोषणा करने के निर्देश दिए। साथ ही कहा कि कांग्रेस, भाजपा और सपा पर पैनी निगाह रखी जाए क्योंकि तीनों पार्टियां बसपा के खिलाफ तरह-तरह के हथकंडे इस्तेमाल कर रही हैं।

बसपा सुप्रीमो ने कहा कि किसानों के आंदोलन को देखते हुए केंद्र सरकार को अपना अड़ियल रवैया छोड़कर कृषि कानूनों को वापस ले लेना चाहिए। सरकार ने किसानों को विश्वास में लिए बिना यह कानून लागू कर बड़ी गलती की है। इसी को देखकर भाजपा की राज्य सरकारें भी किसानों के साथ गलत व्यवहार करने लगी हैं। यूपी सरकार ऐसा न करे तो ही उचित होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें