फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'सपा-भाजपा की मिलीभगत से हुए दंगे'

Mon, 11 Nov 2013 12:35 AM IST
महेंद्र तिवारी/लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती ने रविवार को पार्टी संगठन और भाईचारा कमेटियों की समीक्षा बैठक में कई बड़े फैसले लिए।
विज्ञापन


लोकसभा चुनाव की तैयारियों का जायजा ले रहीं मायावती ने अपने कार्यकर्ताओं से स्पष्ट कहा कि बसपा एक राष्ट्रीय पार्टी है और किसी भी कीमत पर यह पार्टी समझौता नहीं करेगी।

मायावती मुजफ्फरनगर और शामली दंगों पर भी बोलीं। उन्होंने कहा दंगे सपा और भाजपा की मिलीभगत का परिणाम है।

मिलीभगत है भाजपा और सपा की
इनकी मिलीभगत की वजह से ही दंगे के आरोपियों को कठोर सजा नहीं मिल पर रही है। उल्टे आरोपी सपा सरकार पर हावी होते नजर आ रहे हैं। जिससे लोगों की बेचैनी बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन


मायावती ने कांग्रेस को घोर भ्रष्टाचारी और अहंकारी सरकार बताया और भाजपा को संकीर्ण और सांप्रादायिक सौहार्द पार्टी बताते हुए कार्यकर्ताओं से कहा कि इन्हें अगले लोकसभा चुनावों में नहीं पनपने देना है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि बसपा सभी सीटों पर अपने बूते चुनाव लड़ेगी। मायावती ने यह भी कहा, लोग कह रहे हैं कि मैं तीन महीने बाद लखनऊ आईं हूं।

पढ़ें- स्टाफ को भारी पड़ी आजम से 'बेरुखी

बसपा एक राष्ट्रीय पार्टी है। मैं राष्ट्रीय अध्यक्ष हूं, मुझे पूरा देश देखना है। हालांकि तब भी मेरा ध्यान यूपी पर ही फोकस रहता है क्योंकि यूपी से ही देश चलता है।

माया ने यह भी कहा कि दूसरी राष्ट्रीय पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष कितनी बार लखनऊ आते हैं?

पढ़ें- राखी के बंधन को भुला बैठीं मायावती: राजेंद्र

इसके अलावा मायावती ने सभी को-ऑर्डिनेटरों से विधानसभा वार सम्मेलन शुरू किए जाने के आदेश दिए।

पढ़ें- क्या आंकड़ेबाजी में वाकई कमजोर हैं नरेंद्र मोदी?

बताया जा रहा है कि लखनऊ में कुछ दिन रुकने के बाद मायावती चार राज्यों के विधानसभा चुनाव के प्रचार को निकल जाएंगी।

उनका चुनावी दौरा छत्तीसगढ़ से शुरू होने की संभावना है। इस समीक्षा बैठक में पार्टी के वरिष्ठ नेता व जोनल कोऑर्डिनेटर भी उपस्थित रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें