फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसपा सुप्रीमो मायावती ने लगवाया कोरोना का टीका, केंद्र सरकार से की अपील

Sat, 13 Mar 2021 06:22 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमो मायावती ने शनिवार को लखनऊ में कोरोना वायरस का टीका लगवाया साथ ही उन्होंने केंद्र सरकार से गरीबों के लिए टीके की मुफ्त व्यवस्था करने की अपील की है।

विज्ञापन


मायावती ने ट्वीट कर बताया कि कोरोना के प्रकोप से देश की जनता लगातार गहरे संकट व बड़ी मुश्किलों में है। इससे बचाव के लिए टीकाकरण का जो दौर जारी है उसमें वह भी शामिल हुईं। शनिवार को उन्होंने टीएस मिश्र मेडिकल कालेज जाकर टीका लगवाया। उन्होंने केन्द्र व राज्य सरकारों से फिर अपील की कि वे गरीबों के लिए टीके की मुफ्त व्यवस्था करें।

उन्होंने देश की जनता से भी अपील की है कि वह कोरोना से बचाव के नियमों का सही से अनुपालन करे और टीका संबंधी दावों आदि इनकार न कर टीकाकरण का पूरा लाभ उठाएं। वर्तमान समय में यही सर्वोत्तम उपाय प्रतीत होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें