फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओडिशा रेल हादसा: बसपा सुप्रीमो मायावती ने जताया गहरा शोक, उच्चस्तरीय जांच की मांग की

Sat, 03 Jun 2023 02:01 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

ओडिशा के बालासोर में हुए भीषण रेल हादसे पर मायावती ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग की है।
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बसपा सुप्रीमो मायावती ने ओडिशा के बालासोर में हुए भीषण रेल हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने मामले की उच्चस्तरीय और समयबद्घ जांच कराने की मांग की है।

विज्ञापन


दुर्घटना पर ट्वीट करते हुए उन्होंने कहा कि दक्षिण भारत की चेन्नई सेन्ट्रल कोरोमण्डल सहित तीन ट्रेनों की उड़ीसा के बालासोर ज़िले में कल हुई भीषण दुर्घटना व उसमें काफी लोगों के हताहत होने की खबर अति-दुःखद है। उन सबके परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदना है। कुदरत उन सबको इस गहरे दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करे।

ये भी पढ़ें - भाजपा युवाओं को बताएगी आपातकाल की कहानी, महिला स्वयं सहायता समूह बनेंगे मजबूत वोट बैंक
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - छोटी इकाइयों की सुरक्षा की गारंटी लेने में यूपी देश में नंबर वन, लोन न चुका पाने पर सरकार करेगी भरपाई
विज्ञापन


केन्द्र सरकार इस भीषण दुर्घटना को पूरी गंभीरता से लेते हुए इसकी तत्काल उच्च-स्तरीय समयबद्ध जांच कराने के साथ ही सभी मृतक के परिवारों को शीघ्र समुचित आर्थिक सहायता देने तथा घायलों के लिए बेहतर इलाज की व्यवस्था करके उनकी जिन्दगी बहाल करने में पूरी मदद करे, ये बसपा की मांग है।

ओडिशा में शुक्रवार शाम हुए भीषण रेल हादसे में मृतकों का आंकड़ा 288 हो गया है। वहीं 850 के करीब लोग घायल हैं। इस घटना के मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद ओडिशा जाएंगे। 
 
 

हादसे की गंभीरता को देखते हुए युद्धस्तर पर बचाव और राहत कार्य चल रहे हैं और सेना को भी बचाव कार्यों में लगा दिया गया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें