फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मायावती ने राम जेठमलानी के निधन पर व्यक्त किया शोक, कही ये बातें

Sun, 08 Sep 2019 02:04 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती - फोटो : ANI
विज्ञापन

बसपा सुप्रीमो मायावती ने वरिष्ठ वकील राम जेठमलानी के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि वह एक बेबाक व मुखर व्यक्तित्व के रूप में हमेशा याद किए जाएंगे।

विज्ञापन


मायावती ने उनके परिवार के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त की हैं।
 

बता दें कि वरिष्ठ वकील राम जेठमलानी ने रविवार को अपने दिल्ली स्थित आवास पर अंतिम सांस ली। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। देश के सबसे बड़े और मंहगे वकील होने के साथ ही वर्तमान में वह राज्यसभा सांसद भी थे।

उन्हें 2016 में राष्ट्रीय जनता दल ने राज्यसभा भेजा था। उन्होंने अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में कानून मंत्री की जिम्मेदारी संभाली थी। मुंबई लोकसभा सीट से वह दो बार भाजपा सांसद रहे थे। वह बार काउंसिल ऑफ इंडिया के अध्यक्ष भी रहे थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें