आरक्षण के भीतर आरक्षण बड़ा षड़यंत्र
कहा कि हरियाणा की भाजपा सरकार के बाद अब तेलंगाना एवं कर्नाटक की कांग्रेस सरकार ने भी वही कदम उठाया है। कांग्रेस भी दलितों को बांटने के लिए उनके आरक्षण के भीतर आरक्षण की नई व्यवस्था को लागू करने का फैसला लिया है। यह वास्तव में आरक्षण को निष्क्रिय व निष्प्रभावी बनाने के षड़यंत्र का नया प्रयास है।
यह भी पढ़ेंः- शुरू हुआ दीपोत्सव: धनतेरस आज, जानिए खरीदारी का शुभ मुहूर्त, इस समय सामान की खरीद करने से बचें
हमें इनके हथकंडों से रहना सावधान
कहा कि भाजपा, कांग्रेस और सपा एससी-एसटी एवं अन्य उपेक्षितों की राजनीतिक शक्ति को खतरा मानती है। ये सभी जातिवादी पार्टियां विभाजनकारी इरादों से काम कर रही हैं। इनके साम, दाम, दण्ड, भेद यानी सभी हथकंडों से अति-सावधानी जरूरी है। ताकि बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर का कारवां कमजोर न होकर मजबूत बना रहे।