फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Election: ईद से चुनाव प्रचार की शुरुआत करेंगी मायावती, कल नागपुर में पहली रैली; मुस्लिम वोट बैंक निशाने पर

Wed, 10 Apr 2024 09:15 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

Mayawati rally in Nagpur: बसपा सुप्रीमों मायावती चुनाव प्रचार की शुरुआत करने जा रही हैं। ईद के दिन 11 अप्रैल को नागपुर में उनकी पहली रैली है। जगह और दिन चुनने के पीछे राजनीतिक निहितार्थ तलाशे जा रहे हैं। 
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुस्लिम वोट बैंक को अपने पाले में करने की कवायद में जुटीं बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ईद से अपने चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत करने जा रही हैं। इसके लिए उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के गढ़ माने जाने वाले नागपुर को चुना है। मायावती बृहस्पतिवार को नागपुर में पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में रैली करने जा रही हैं। वहीं आगामी 15 अप्रैल को उनकी पीलीभीत में रैली प्रस्तावित है।

विज्ञापन


बता दें कि बसपा सुप्रीमो ने अभी तक यूपी में चुनाव प्रचार अभियान की कमान अपने भतीजे एवं पार्टी के नेशनल कोआर्डिनेटर आकाश आनंद को सौंप रखी थी, जो अब तक तीन रैलियां कर चुके हैं। चुनाव के पहले चरण के मतदान में महज नौ दिन बाकी होने के बावजूद मायावती के खुद प्रचार शुरू नही करने को लेकर तमाम अटकलें भी लग रही थीं। 

बसपा सुप्रीमो ने ईद से अपने प्रचार अभियान का आगाज करने का फैसला लेकर इन अटकलों पर विराम लगा दिया है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक बसपा सुप्रीमो की 13 अप्रैल को रुड़की और 15 मार्च को पीलीभीत में रैली प्रस्तावित है। वहीं 22 अप्रैल को नोएडा में भी रैली का कार्यक्रम है। यूपी और उत्तराखंड के अलावा उनकी महाराष्ट्र, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, राजस्थान में भी रैलियों का कार्यक्रम तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन


पहले भी कई बार नागपुर में की रैली
बता दें कि इससे पहले अक्टूबर 2019 में मायावती ने नागपुर में रैली की थी, जिसमें उन्होंने डॉ. भीमराव अंबेडकर की तरह सही समय आने पर बौद्ध धर्म का अनुयायी बनने की घोषणा भी की थी। इस दौरान उन्होंने आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत द्वारा भारत के हिंदू राष्ट्र होने के बयान पर जोरदार पलटवार भी किया था। वहीं 11 दिसंबर 2017 को नागपुर की रैली में उन्होंने आरएसएस को दलित विरोधी मुहिम बंद करने की चेतावनी दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें