फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इलाहाबाद में सेतु का शिलान्यास सपा सरकार का चुनावी हथकंडा: मायावती

Sun, 25 Dec 2016 06:38 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती ने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा इलाहाबाद में सेतु के शिलान्यास को चुनावी हथकंडा बताया है।
विज्ञापन


उन्होंने अपने जारी किए गए बयान में कहा कि प्रदेश की सपा सरकार के मुखिया शिलान्यास, घोषणा और आधे-अधूरे कार्यों का उद्घाटन कर जनता को बरगलाने का प्रयास कर रहे हैं, जनता उनके इन हथकंडों को खूब समझती है।
विज्ञापन


मायावती ने कहा कि मुख्यमंत्री ने इलाहाबाद में बिना समुचित बजट आवंटन के सेतु का शिलान्यास किया है, जो कि गलत है।

उन्होंने सपा व भाजपा पर दलित व ओबीसी वर्ग में जन्में महापुरुषों के नाम पर बने पार्क व स्मारकों की आलोचना करने पर कहा कि अगर 3600 करोड़ रुपये से बनने वाले शिवाजी के स्मारक व सरदार पटेल की प्रतिमा की स्‍थापना सही है तो बसपा सरकार द्वारा बनाए गए स्मारक व पार्क फिजूलखर्ची क्यों बताई जा रही है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मरीन ड्राइव से ढाई किलोमीटर अंदर बनने वाले शिवाजी स्मारक का शिलान्यास किया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें