फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेरोजगारी व वायुसेना के विमान के लापता होने को लेकर मायावती ने मोदी सरकार पर बोला हमला

Mon, 10 Jun 2019 07:56 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती।
विज्ञापन

बसपा सुप्रीमो मायावती ने रविवार को अलग-अलग ट्वीट कर बेरोजगारी व वायुसेना के एएन 32 विमान के लापता होने को लेकर केंद्र सरकार व हमीरपुर में एक मासूम के साथ दुष्कर्म होने की घटना को लेकर योगी सरकार पर हमला बोला।

विज्ञापन


मायावती ने कहा कि देश में बेरोजगारी ज्वलन्त राष्ट्रीय समस्या है किन्तु सरकारी आँकड़े गवाह हैं कि पिछले सालों में गाँवों के युवाओं में बेरोजगारी की दर तीन गुना बढ़ गई है जो इस धारणा के विपरीत है कि शहरों की तुलना में गावों में बेरोजगारी कम रहती है। क्या सरकारी नीतियाँ इसके लिए जिम्मेदार नहीं हैं?
 


वहीं, उन्होंने ये भी ट्वीट किया कि भारतीय वायुसेना के एएन32 विमान व उसमें सवार 13 सैनिकों की सीमावार्ती अरूणाचल प्रदेश में अब तक कोई तलाश नहीं हो पाने से देश की जनता स्वाभाविक तौर पर काफी चिन्तित है। तलाशी अभियान में वायुसेना व स्थानीय प्रयास सराहनीय है किन्तु कोई सफलता नहीं मिल पाने से लोगों में बेचैनी भी काफी है। उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में प्रधानमंत्री व रक्षामंत्री को और भी गंभीर होना पड़ेगा।
विज्ञापन

 


मायावती ने प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि यूपी में अलीगढ़ के बाद अब हमीरपुर में 5वीं की मासूम छात्रा को अग़वा करके उसके साथ दुष्कर्म व हत्या की दर्दनाक घटना लोगों को काफी ज्यादा विचलित कर रही है और वे अक्रोशित व आन्दोलित हो रहे हैं। इन घटनाओं की रोकथात हेतु समाज व सरकार को और ज्यादा सख्त व संवेदनशील होने की जरूरत है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें