फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा पर बरसीं माया, कहा- बिना घोषणापत्र ही चुनाव लड़ेगी बसपा

Sat, 28 Jan 2017 10:01 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मायावती - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
भाजपा का घोषणापत्र जारी होते ही बसपा सुप्रीमो मायावती ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके इस पर न‌िशाना साधा। मायावती ने कहा, भाजपा को मेन‌िफेस्टो जारी करने का नैत‌िक अध‌िकार नहीं है। बीजेपी पहले अपने पुराने वादे ही पूरे कर ले। मायावती ने कहा क‌ि बसपा अब घोषणापत्र जारी नहीं करेगी, ब‌िना मेनीफेस्टो ही चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कहा क‌ि 1 फरवरी से हम चुनावी सभाएं करेंगे और इस दौरान क‌िए गए वादों को ही जीतने पर पूरा क‌िया जाएगा।
विज्ञापन


मायावती ने कहा क‌ि भाजपा के लोकसभा चुनावी वादे अधूरे हैं। व‌िदेशों से काला धन वापस नहीं आया। मायावती ने कहा, बीजेपी ने नाटकबाजी करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। अपने एक चौथाई वादे भी पूरे नहीं क‌िए। बीजेपी ने जनता से झूठे वादे क‌िए। 100 दिन में काला धन लाने को कहा था नहीं वापस आया। यूपी में सपा और भाजपा की मिलीभगत है। बीजेपी का घोषणापत्र लोगों की आंखों में धूल झोंकने वाला है। 

बसपा सुप्रीमो ने कहा क‌ि नोटबंदी की मार से 90 फीसदी लोग परेशान हुए हैं। मायावती ने कहा, भाजपा का सरकारी मकान देने का वादा भी झूठा निकला। उन्होंने कहा, दलित वर्ग भाजपा के बहकावे में आने वाला नहीं है।
विज्ञापन


मायावती ने कहा क‌ि यूपी का दयाशंकर कांड भुलाया नहीं जा सकता। बीजेपी प‌िछड़े वर्ग का आरक्षण खत्म कर देगी। उन्होंने कहा क‌ि यूपी में 500 ज्यादा दंगों को लोग भूलने वाले नहीं है। कहा क‌ि यूपी में अल्पसंख्यक वर्ग का बुरा हाल हो रहा है।

मायावती ने कहा क‌ि भाजपा दागदार पार्टी है और इसके सभी नेता दागी हैं। उन्होंने कहा,  यूपी का बीजेपी अध्यक्ष भी दागी है। मायावती ने कहा क‌ि बीजेपी पूरी तरह से जात‌िवादी पार्टी है। उन्होंने कहा क‌ि यूपी की जनता बीजेपी से ब्याज सह‌ित बदला लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें