भाजपा में टिकटों को लेकर मचा कलह शांत होने का नाम नहीं ले रहा। शुक्रवार को साहू समाज ने कार्यालय पर केशव मौर्य का पुतला फूंका था। इसके पहले पूर्व विधायक उनकी गाड़ी के नीचे लेट गए थे। शनिवार को बीजेपी कार्यकर्ता ने मिट्टी का तेल डालकर खुद को आग लगाने की कोशिश की।
जानकारी के मुताबिक गाजीपुर की जहुराबाद सीट से आए बीजेपी कार्यकर्ता ने खुद को आग लगाने की कोशिश की लेकिन वहां मौजूद पुलिस ने उसे ऐसा करने से रोक लिया। वहीं आत्मदाह की कोशिश करने वाला एक और कार्यकर्ता भाग निकला।
कार्यकर्ताओं ने बीजेपी के सहयोगी दल पर टिकट बेचने और जिले में बीजेपी कार्यकर्ताओं की अनदेखी का आरोप लगाया है।