फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दलितों के प्रति पीएम मोदी की नियत साफ नहीं, ST-SC ACT पर अध्यादेश लाए सरकार: मायावती

Sun, 15 Apr 2018 02:49 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
mayawati
विज्ञापन

आंबेडकर जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री मायावती ने बीजेपी सरकार पर करारा हमला बोला। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने और उनके नाम से योजनाएं बनाने से दलितों का भला नहीं होने वाला। बसपा सुप्रीमो शनिवार को दिल्ली में एक प्रेस कॉफ्रेंस को संबोधित कर रहीं थी।

विज्ञापन


बीजेपी को दलितों के प्रति दोहरे मापदंड अपनाने से बाज आना चाहिए। एससी- एसटी एक्ट मामले पर बसपा सुप्रीमो ने कहा कि बीजेपी सरकार की कमजोर पैरवी के चलते यह कमजोर हो गया है।

उन्होंने इस कानून को मूल रूप में वापस लागू कराने के लिए बीजेपी सरकार से अध्यादेश लाने की मांग की। इस दौरान उन्होंने देशवासियों को आंबेडकर दिवस की बधाई दी साथ ही कहा कि प्रदेश में बीजेपी सरकार के आने से कानून व्यवस्था ध्वस्त हो गई है।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री मोदी पर दलितों के साथ पक्षपात करने का आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी नियत साफ नहीं है, इसीलिए जब भी दलितों के हित की बात आती है, वह पीछे हट जाते हैं। 
विज्ञापन


कठुआ और उन्नाव में दुष्कर्म की घटनाओं पर भी मायावती ने बीजेपी सरकार की कठोर निंदा की और कहा कि दोनों ही मामलों में बीजेपी के विधायक कटघरे में है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें