फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफसरों को फटकारे नहीं, अपने गिरेबां में झांकें सीएम अखिलेश: मायावती

Thu, 08 Sep 2016 11:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा है कि प्रदेश में अराजकता और जंगलराज के लिए मुख्यमंत्री अखिलेश यादव जिम्मेदार हैं।
विज्ञापन


इसलिए उन्हें पुलिस व प्रशासनिक अफसरों को डांटने-फटकारने का कोई नैतिक हक नहीं है। उनको आम चुनाव से पहले ईमानदारी से अपने गिरेबान में झांकना चाहिए।

पार्टी में बड़े पैमाने पर अपराधी भरे पड़े हैं। उनको पार्टी से बाहर कर जेलों की सलाखों के पीछे भेजना चाहिए।

मायावती ने कहा कि कानून-व्यवस्था की समीक्षा के नाम पर बुलाई जाने वालीं पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों की बैठकों में मुख्यमंत्री का संबोधन अखबारों की सुर्खियां तो बन जाता है, लेकिन जनता को कोई राहत नहीं मिलती।
विज्ञापन


बसपा अध्यक्ष ने कहा कि दलितों के उत्पीड़न, शोषण आदि मामलों में कांग्रेस, भाजपा व सपा सरकारों का रवैया हमेशा ही  जातिवादी, दिखावटी व कागजी होता है। यही कारण है कि रोहित वेमुला व ऊना जैसी दर्दनाक घटनाएं होती रहती हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें