फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी सरकार पर मायावती का तंज, कहा- इतनी बुरी स्थिति कि संत की सरकार में अब संत भी सुरक्षित नहीं

Mon, 12 Oct 2020 10:49 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व बसपा सुप्रीमो मायावती। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने गोंडा में एक मंदिर के पुजारी पर जानलेवा हमले की कड़ी निंदा की है। उन्होंने प्रदेश सरकार से साधु-संतों की सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है।

विज्ञापन


मायावती ने सोमवार सुबह ट्वीट के जरिए प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि राजस्थान की तरह यूपी के गोण्डा जिले में मन्दिर के पुजारी पर भू-माफियाओं द्वारा जमीन पर कब्जा करने के इरादे से किया गया जानलेवा हमला अति-शर्मनाक है।

इससे साफ है कि सन्त की सरकार में अब सन्त भी सुरक्षित नही हैं। इससे खराब कानून-व्यवस्था की स्थिति और क्या हो सकती है?

उन्होंने प्रदेश सरकार से इस मामले में सभी पहलुओं का गंभीरता से संज्ञान लेकर दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने तथा इस घटना से जुडे़ सभी भू-माफियाओं की सम्पत्ति जब्त करने की मांग की है। उन्होंने साधु-सन्तों की सुरक्षा भी बढ़ाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें