फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल के दंगे के लिए मायावती ने केंद्र को बताया जिम्मेदार, कहा- दोहरा मापदंड अपना रही सरकार

Wed, 28 Mar 2018 08:41 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल में भड़के दंगे के लिए बसपा सुप्रीमो मायावती ने भाजपा और केन्द्र सरकार को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने भाजपा व प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर सीधा निशाना साधते हुए कहा कि केन्द्र सरकार गैर कानूनी तरीके निकलने वाले धार्मिक यात्राओं में हथियारों के खुले प्रदर्शन को एक फैशन के तौर पर बढ़ावा दे रही है। उन्होंने मोदी सरकार पर पश्चिम बंगाल और बिहार की सरकार के मामले में दोहरा मापडंद अपनाने का भी आरोप लगाया है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि बिहार में भाजपा व जदयू की गठबंधन सरकार है, इसलिए केन्द्र सरकार नरमी बरत रही है। जबकि पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी के नेतृत्व में तृणमूल कांग्रेस सरकार है।

उन्होंने ममता बनर्जी द्वारा अनधिकृत तौर पर धार्मिक यात्रा निकालने वालों के खिलाफ पुलिस को सख्त कानूनी कार्रवाई करने का आदेश दिए जाने को जायज बताते हुए कहा कि इसके लिए केन्द्र सरकार पश्चिम बंगाल सरकार को ही कठघरे में खड़ा कर रही है, जो गलत है।
विज्ञापन


जबकि बिहार के दंगे में कथित तौर पर शामिल केन्द्रीय मंत्री के पुत्र को बिहार सरकार द्वारा बचाने का प्रयास किया जा रहा है। बसपा सुप्रीमो ने आरोप लगाया है कि बीजेपी व केन्द्र सरकार बिहार के मामले में लीपा-पोती में लगी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें