फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mayawati: जेल में मुस्लिम नेताओं से मिलने क्यों नहीं जाते अखिलेश? विधायक रमाकांत से मुलाकात पर मायावती का वार

Wed, 24 Aug 2022 09:41 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

मायावती ने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव की विधायक रमाकांत यादव से मुलाकात पर हमला बोला है। मायावती ने लिखा कि सपा प्रमुख से यह सवाल पूछना क्या अनुचित है कि वे मुस्लिम नेताओं से मिलने जेल क्यों नहीं जाते हैं
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती ने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधा है। उन्होंने सपा प्रमुख अखिलेश यादव की आजमगढ़ जेल जाकर में पार्टी के बाहुबली विधायक रमाकांत यादव से मुलाकात को लेकर हमला बोला है। मायावती ने इस मुलाकात पर सवाल भी उठाए हैं।
विज्ञापन


मायावती ने ट्वीट करते हुए लिखा कि समाजवादी पार्टी के प्रमुख द्वारा आजमगढ़ जेल जाकर वहां कैद पार्टी के बाहुबली विधायक रमाकांत यादव से मिलकर उनसे सहानुभूति व्यक्त करने पर हर तरफ से तीखी प्रतिक्रिया होना स्वाभाविक है जो इस आम धारणा को भी प्रबल करता है कि सपा इन्हीं प्रकार के आपराधिक तत्वों की संरक्षक पार्टी है।



उन्होंने अगले ट्वीट में लिखा कि साथ ही, विभिन्न संगठनों व आम लोगों द्वारा भी सपा प्रमुख से यह सवाल पूछना क्या अनुचित है कि वे मुस्लिम नेताओं से मिलने जेल क्यों नहीं जाते हैं, जबकि उनका ही आरोप है कि यूपी बीजेपी सरकार में सपा नेताओं को फर्जी मुकदमों में फंसाकर जेल में कैद रखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें