फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेसियों को राजस्थान का जंगलराज नहीं दिख रहा पर यूपी में कर रहे ड्रामेबाजी: मायावती

Sun, 11 Oct 2020 09:44 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि कांग्रेसी नेता राजस्थान में अपनी सरकार के जंगलराज पर शिकंजा कसने की जगह यूपी में पीड़ितों से मिलकर केवल ड्रामेबाजी कर रहे हैं। इससे प्रदेश के लोगों को सतर्क रहना चाहिए।

विज्ञापन


उन्होंने रविवार सुबह लगातार दो ट्वीट कर कांग्रेस पर हमला बोला। उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी व यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा का नाम लिए बिना यूपी के हाथरस में उनकी यात्रा के बहाने तीखा वार किया है।

मायावती ने कहा कि यूपी की तरह राजस्थान के कांग्रेसी राज में भी हर प्रकार के अपराध जैसे निर्दोषों की हत्या, दलित व महिलाओं का उत्पीड़न चरम सीमा पर है। वहां भी कानून का नहीं बल्कि जंगलराज चल रहा है। यह अति-शर्मनाक व अति-चिन्ताजनक है लेकिन कांग्रेसी नेता अपनी सरकार पर शिकंजा कसने की बजाए खामोश हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें