महाराष्ट्र के भाजपा सांसद द्वारा किसानों की आत्महत्या को 'फैशन' बताना बीमार मानसिकता को दिखाने वाला है। भाजपा के लोग सत्ता में आने के बाद इतना उग्र और असंवेदनशील हो गए हैं कि उन्हें अपनी मर्यादा की बिल्कुल भी चिंता नहीं है।
यह कहना है बसपा सुप्रीमो मायावती का। बसपा कार्यालय से जारी प्रेस विज्ञप्ति में उन्होंने कहा भाजपा की कठोर शब्दों में निंदा करते हुए केंद्र सरकार व भाजपा सांसदों को संवेदनहीन करार दिया।
वहीं, उन्होंने राजस्थान में महिला उम्मीदवारों की वन विभाग में वनपाल पद के लिए भर्ती हेतु शारीरिक पैमाइश पुरूषों द्वारा किए जाने को शर्मनाक करार दिया।
मायावती ने तंज कसते हुए कहा कि क्या यही भाजपा की वह हिंदू संस्कृति है जिसे वह आगे बढ़ाना चाहती है। उन्होंने इसे शारीरिक व मानसिक उत्पीड़न करार दिया।