फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोली मायावती, विकास किया होता तो रथ लेकर न करना पड़ता प्रचार

Fri, 04 Nov 2016 04:28 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
मायावती - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बीएसपी सुप्रीमो मायावती ने अखिलेश की विकास रथयात्रा को दिवालिया रथयात्रा बताया है। उन्होंने एक बयान जारी करके कहा, वर्तमान मुख्यमंत्री की तथाकथित विकास रथयात्रा वास्तव में दिवालिया रथयात्रा है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा क‌ि करोड़ों की लागत से बने लग्जरी रथ ने सपा मुखिया का यात्रा की शुरुआत में ही दिवाला निकाल दिया। 

मायावती ने रथयात्रा के दौरान सपाइयों के उपद्रव पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा, रथयात्रा के साथ चलने वाले हुड़दंगबाज रास्ते में जो मिला उसे लूटते-खसोटते चले गए और पुलिस तमाशबीन बनी देखती रही।

उन्होंने कहा क‌ि अराजकता फैलाने वालों को मुख्यमंत्री का खुला संरक्षण प्राप्त है और ये सब तमाशा सपा के बड़े नेता भी खामोशी से देखते रहे।

मायावती अखिलेश पर भी हमलावर नजर आईं और कहा जैसे अखिलेश को इस बात की शिकायत है कि लोग उन्हें नहीं पहचानते ठीक उसी तरह लोगों उनके विकास के दावों के हवाहवाई होने की शिकायत है। बसपा सुप्रीमो ने कहा क‌ि अगर सपा ने वाकई विकास किया होता तो उन्हें प्रचार के लिए इतने शानऔशौकत से रथयात्रा न निकालनी पड़ती।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें