फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mayawati: पहले चरण के मतदान से पहले मायावती ने की अपील, वोट खरीदने, लूटने को लेकर रहें सावधान

Thu, 18 Apr 2024 04:00 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

बसपा सुप्रीमो मायावती ने शुक्रवार को लोकसभा चुनाव 2024 के लिए होने वाले पहले चरण के मतदान से पहले वोटरों से अपील की है। उन्होंने कहा कि अपने वोट देने के अधिकार की जी जान से रक्षा करनी है।
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने पहले चरण के मतदान से पहले मतदाताओं को दिए अपने संदेश में कहा कि अपने वोट के अधिकार की रक्षा पूरे जी-जान से करनी है। सावधान रहें ताकि आपका वोट खरीदा और लूटा न जा सके। कोई वोट पड़ने से न रह जाए। धनबल, मंदिर-मस्जिद आदि के नाम पर आपके वोट का गलत इस्तेमाल न हो।

विज्ञापन


बसपा सुप्रीमो ने बृहस्पतिवार को एक्स पर जारी अपने बयान में कहा कि निर्वाचन आयोग ने स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव संपन्न कराने का आश्वासन दिया है। जिस पर खरा उतरने के लिए सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग को रोकना होगा। साथ ही, सत्तारूढ़ दल द्वारा आचार संहिता का उल्लंघन रोकना भी जरूरी है।

ये भी पढ़ें - अवध के रण में अंबेडकरनगर के रणबांकुरों का मोर्चा, यहां के नेता तीन अलग-अलग सीटों से लड़ रहे चुनाव
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - अयोध्या में छुटभइये ही नहीं, बड़े नेता भी नहीं बचा सके जमानत, इज्जत बचाने के लिए पाने होंगे 1.90 लाख वोट
विज्ञापन


उन्होंने मतदाताओं से अपील भी की है कि कल मतदान के पहले चरण से ही 'पहले मतदान-फिर जलपान' के संकल्प के साथ अपने वोट के बहुमूल्य संवैधानिक अधिकार का निर्भय होकर इस्तेमाल करें और देश में गरीबों, मेहनतकश और वंचितों की बहुजन हितैषी सरकार चुनें।

डॉ. भीमराव आंबेडकर के संविधान के तहत बिना किसी भेदभाव के एक वोट का मिला अधिकार ऐसी लोकतांत्रिक शक्ति है, जिसके जरिए सत्ता की मास्टर चाबी प्राप्त करके गरीबों, कमजोर व उपेक्षित लोग अपना उद्धार खुद कर सकते हैं इसलिए वोट जरूर डालें। यही सबसे बड़ा कर्तव्य और डॉ. आंबेडकर को सच्ची श्रद्धांजलि है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें