बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमो मायावती
बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमो मायावती ने कोरोना वायरस की जांच बढ़ाने व प्रवासी गरीब मजदूरों के लिए भरपेट भोजन की व्यवस्था कराने की मांग की है। मायावती ने लगातार दो ट्वीट के जरिए यह मांग की है।
उन्होंने कहा है कि केंद्र व राज्य सरकार को कोरोना वायरस के संक्रमण की जांच बढ़ाने के साथ-साथ लाचार लाखों गरीब और प्रवासी मजदूरों के लिए भरपेट खाने की व्यवस्था करनी चाहिए। नहीं तो भूख से तड़पते ये लोग कैसे अपनी इम्युनिटी बढ़ाकर घातक कोरोना बीमारी से बच पाएंगे? सरकारी गोदामों का गल्ला आखिर किस दिन काम आएगा?
उन्होंने कहा कि अच्छा होगा कि सरकार लॉकडाउन से प्रभावित इन लोगों को जल्द से जल्द इनके घरों तक सुरक्षित पहुंचाए और फौरी तौर पर कुछ आर्थिक मदद करें।