फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलिया में दलित छात्रों को अलग बैठाकर भोजन कराने पर बोलीं मायावती- सख्त कार्रवाई करे सरकार

Thu, 29 Aug 2019 11:54 AM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
मायावती - फोटो : ANI
विज्ञापन
बलिया में दलित छात्रों को अलग बैठाकर भोजन कराने पर मायावती ने सरकार से सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। 
विज्ञापन


मायावती ने कहा कि यूपी के बलिया जिले के सरकारी स्कूल में दलित छात्रों को अलग बैठाकर भोजन कराने की खबर अति-दुःखद व अति-निन्दनीय है। बीएसपी की मांग है कि ऐसे घिनौने जातिवादी भेदभाव के दोषियों के खिलाफ राज्य सरकार तुरंत सख्त कानूनी कार्रवाई करे ताकि दूसरों को इससे सबक मिले व इसकी पुनरावृति न हो।
 
विज्ञापन

ये था मामला

बलिया के रामपुर प्राइमरी स्कूल में कुछ विद्यार्थी मिड डे मील के लिए अपने घर से प्लेट लाते हैं। बताया गया कि इस स्कूल में एससी, एसटी व दलित समुदाय के छात्र अलग बैठकर भोजन करते हैं। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें