मायावती ने बढ़ाया आकाश आनंद।
- फोटो : अमर उजाला
मायावती ने स्पष्ट किया कि पिछले दिनों हुए अप्रिय घटनाक्रमों के लिए आकाश आनंद कम और उनके रिश्तेदार अशोक सिद्धार्थ ज्यादा जिम्मेदार थे। इसी वजह से अशोक सिद्धार्थ को पार्टी से बाहर कर राजनीति से संन्यास लेने की सलाह दी गई थी। उन्होंने कार्यकर्ताओं को सतर्क करते हुए कहा कि इन अफवाहों पर बिल्कुल ध्यान न दें कि अशोक सिद्धार्थ को दोबारा पार्टी में लिया जाएगा। उन्हें अब किसी भी स्थिति या कीमत पर बसपा में वापस नहीं लिया जाएगा।
मायावती ने बताया कि आनंद कुमार के छोटे बेटे ईशान आनंद, जिन्होंने अपनी वकालत (लॉ) की पढ़ाई लंदन से पूरी की है, अब बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष के दिशा-निर्देशन में एक सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में काम करेंगे। वे दिल्ली स्थित बसपा के केंद्रीय कार्यालय में पार्टी के चुनाव और कागजी कामकाज (पेपरवर्क) से संबंधित जिम्मेदारियों में सहयोग देंगे।