फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: जीत का फॉर्मूला तय करके दिए जाएंगे विधायकों को टिकट, कामकाज का होगा सर्वे; यह होगा आधार

Sun, 18 Oct 2026 08:24 AM IST
रोहित मिश्र सुधीर कुमार सिंह, अमर उजाला लखनऊ

सार

UP BJP organisation: भाजपा नेतृत्व और चुनाव प्रबंधन से जुड़े लोग अब जल्द ही प्रत्याशियों के चयन को लेकर कवायद शुरू करेंगे। इसके लिए स्थानीय संगठन से फीडबैक लेगी।
विज्ञापन
यूपी में ऐसे मिलेंगे विधायकों को टिकट। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 संगठनात्मक मोर्चे को दुरुस्त करने के बाद भाजपा अब विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशी चयन की तैयारी तेज करेगी। मिशन-2027 में सत्ता की राह आसान बनाने के लिए पार्टी मौजूदा विधायकों के प्रदर्शन से लेकर जनता के बीच उनकी स्वीकार्यता तक का आकलन करेगी। जिन विधायकों के खिलाफ नाराजगी या एंटीइंकम्बेंसी के संकेत मिलेंगे, उनके टिकट पर खतरा हो सकता है। वहीं, पिछली बार हारी हुई सीटों पर नए और जिताऊ चेहरों की तलाश होगी। इससे साफ है कि संगठनात्मक मजबूती के बाद अब टिकट के दावेदारों को जीत की कसौटी पर परखने की बारी है।

विज्ञापन


भाजपा नेतृत्व और चुनाव प्रबंधन से जुड़े लोग अब जल्द ही प्रत्याशियों के चयन को लेकर कवायद शुरू करेंगे। इसके लिए स्थानीय संगठन से फीडबैक लेगी। विधायकों के कार्य-व्यवहार, क्षेत्र में सक्रियता, जनता से जुड़ाव और उनकी छवि को लेकर रिपोर्ट तैयार की जा रही है। टिकट देने से पहले पार्टी यह भी देखेगी कि विधायक अपने क्षेत्र में सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचाने और कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलने में कितने सफल रहे हैं। जनता के बीच उनकी पकड़ कमजोर होने या स्थानीय स्तर पर असंतोष की स्थिति में दूसरे विकल्पों पर भी विचार किया जा सकता है।

प्रत्याशियों के चयन में जिला और क्षेत्रीय संगठन के पदाधिकारियों से भी विचार-विमर्श किया जाएगा। स्थानीय स्तर पर संभावित दावेदारों की स्थिति, संगठन के साथ उनके संबंध और चुनावी संभावनाओं का आकलन किया जाएगा। इसका मकसद केवल नामों का पैनल तैयार करना नहीं, बल्कि यह जानना होगा कि कौन सा चेहरा संबंधित सीट पर पार्टी को जीत दिलाने की स्थिति में है। स्थानीय संगठन का फीडबैक मौजूदा विधायकों के दावों और दूसरे दावेदारों की संभावनाओं के बीच अंतर स्पष्ट करने में मदद करेगा।
विज्ञापन


दरअसल, 2027 में सत्ता बचाने की चुनौती के बीच भाजपा के लिए टिकट वितरण केवल सांगठनिक फैसला नहीं, बल्कि चुनावी जोखिम को कम करने की कवायद भी है। मौजूदा विधायकों को दोबारा मौका देने या नए चेहरों पर दांव लगाने का निर्णय अंततः उनकी जीत की संभावना और जमीनी फीडबैक के आधार पर तय हो सकता है।

Trending Videos
विज्ञापन

हारी सीटों पर नए चेहरों की तलाश

पिछले विधानसभा चुनाव में जिन सीटों पर भाजपा को हार का सामना करना पड़ा था, वहां प्रत्याशी चयन की रणनीति और अहम होगी। पार्टी जातीय समीकरणों, सामाजिक स्वीकार्यता और स्थानीय राजनीतिक परिस्थितियों को ध्यान में रखकर जिताऊ चेहरों की तलाश करेगी। ऐसे दावेदारों को प्राथमिकता मिल सकती है, जिनकी क्षेत्र में मजबूत पकड़ हो और जो संगठन को एकजुट कर सकें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें