फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन्मदिन के मौके पर माया-अखिलेश में सीट बंटवारे पर हुई लंबी बातचीत

Wed, 16 Jan 2019 01:09 AM IST
MANISH sachan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
मायावती को गुलदस्ता भेंट करते अखिलेश यादव - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बसपा सुप्रीमो मायावती के जन्मदिन पर उनके आवास पर जाकर बधाई दी। उन्होंने मायावती को शॉल और गुलदस्ता भेंट किया। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच करीब सवा घंटे बातचीत हुई। इसमें मुख्य रूप से सीटों को लेकर चर्चा हुई। 

विज्ञापन

अखिलेश दोपहर साढ़े बारह बजे मायावती के आवास पहुंचे। 

सूत्रों के मुताबिक, दोनों दलों के बीच गठबंधन के बावजूद सूची जारी न करने से कार्यकर्ताओं में असमंजस है। बताते हैं कि कई सीटों पर उलझन की स्थिति भी है। यही वजह है कि दोनों पार्टियों पर सूची जल्द सार्वजनिक करने का दबाव है।

अखिलेश के साथ बधाई देने वालों में विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष अहमद हसन, राष्ट्रीय सचिव राजेंद्र चौधरी, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष संजय सेठ और जावेद आब्दी भी शामिल रहे। जिलों में भी बसपा सुप्रीमो मायावती और सपा सांसद डिम्पल यादव का जन्मदिन हर्षोल्लास से मनाया गया। जिला मुख्यालयों पर हुए कार्यक्रम में सपा-बसपा के पदाधिकारी शामिल हुए। 

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

सादगी से मनाया डिम्पल का जन्मदिन

सांसद डिम्पल यादव का जन्मदिन मंगलवार को सादगी के साथ मनाया गया। लोहिया सभागार में बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ताओं ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। ‘अखिलेश भैया-डिम्पल भाभी’ जिंदाबाद के नारों के बीच केक काटा गया। महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष जरीना उस्मानी, महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष गीता सिंह और पूर्व मंत्री अरुणा कोरी मुख्य रूप से शामिल हुईं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें