वहीं दूसरी ओर बिहार चुनाव के बाद कार्यकर्ताओं और समर्थकों का मनोबल बरकरार रखने को बसपा सुप्रीमो मायावती नोएडा में 6 दिसंबर को रैली को संबोधित कर सकती हैं। बता दें कि आगामी 6 दिसंबर को डॉ. भीमराव अंबेडकर का परिनिर्वाण दिवस है। इसी वजह से बसपा रैली का आयोजन करने जा रहा है। इससे पहले बीती 9 अक्तूबर को पार्टी संस्थापक कांशीराम के परिनिर्वाण दिवस के अवसर पर लखनऊ में रैली आयोजित की गई थी, जिसमें लाखों लोगों ने हिस्सा लिया था। वहीं 6 दिसंबर को होने वाली रैली में पश्चिमी उप्र के पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों को बुलाया जाएगा। इसके लिए पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने तैयारी शुरू कर दी है और जिलों से आने वाले कार्यकर्ताओं का ब्याेरा मांगा गया है। रैली में मायावती के साथ आकाश आनंद भी मौजूद रहेंगे।