फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत बनाम इंडिया पर विवाद: मायावती बोलीं, देश के नाम पर बने संगठनों पर रोक लगाए सुप्रीम कोर्ट

Wed, 06 Sep 2023 02:14 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

बसपा सुप्रीमो मायावती ने बुधवार को देश का नाम इंडिया को लेकर चल रहे विवाद पर बयान दिया है। उन्होंन कहा कि यह सत्ता पक्ष व विपक्ष की मिलीभगत है।
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा है कि अब भारत बनाम इंडिया के मामले पर पक्ष और विपक्ष दोनों ही घिनौनी राजनीति कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को देश का नाम बदलने की स्थिति से पहले करना यह चाहिए था कि जब विपक्ष ने अपने संगठन का नाम इंडिया रखा था तभी उसे पर रोक लगनी चाहिए थी। इसके विरोध में सुप्रीम कोर्ट जाना चाहिए था या फिर कानून लाकर इस पर प्रतिबंध लगाना चाहिए था। अब दोनों ही इस पर राजनीति कर रहे हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि देश के नाम पर इस तरह की राजनीति बिल्कुल ठीक नहीं है। सुप्रीम कोर्ट को इसका संज्ञान लेना चाहिए और इस पर कार्रवाई करनी चाहिए। कोई भी गठबंधन देश के नाम पर अपना नाम न रखें। इससे देश की छवि प्रभावित होती है।उन्होंने कहा कि संविधान से छेड़छाड़ ठीक नहीं। यह जो भी कुछ हो रहा है वह सत्ता और विपक्ष जानबूझकर कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें - केंद्रीय मंत्री के रिश्तेदार ने की थी BJP कार्यकर्ता विनय की हत्या, 'थार' और जमीन...
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - विनय श्रीवास्तव हत्याकांड : मंत्री के बेटे विकास किशोर से देर रात तक थाने में पूछताछ, साजिश से किया इनकार
विज्ञापन


बता दें कि केंद्र सरकार ने देश के नाम इंडिया की जगह भारत को प्रचलन में लाने की शुरुआत कर दी है। इसे लोकसभा चुनाव 2024 के लिए विपक्षी गठबंधन के नाम इंडिया से भी जोड़कर देखा जा रहा है। कांग्रेस का कहना है कि मोदी सरकार विपक्षी गठबंधन से इतना डर गई है कि अब देश का ही नाम बदल देना चाहती है। जबकि संविधान के पहले ही अनुच्छेद में लिखा है कि इंडिया दैट इज भारत...।

कयास लगाए जा रहे थे कि मायावती विपक्षी गठबंधन इंडिया में शामिल हो सकती हैं पर उन्होंने अभी तक इससे खुद को दूर रखा है और सभी विधानसभा चुनाव व लोकसभा चुनाव 2024 अकेले लड़ने का एलान किया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें