फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya: धारदार हथियार से बुजुर्ग महिला की हत्या, गन्ने के खेत में मिला शव

Wed, 06 Sep 2023 01:59 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या

सार

अयोध्या जिले के थाना महाराजगंज क्षेत्र के कादीपुर विसवा माझा गांव में एक महिला की धारदार हथियार से वारकर हत्या कर दी गई है। उसका खेत गन्ने के खेत में पड़ा मिला है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अयोध्या जिले के थाना महाराजगंज क्षेत्र के कादीपुर विसवा माझा गांव में गन्ने के खेत में मंगलवार की देर शाम एक बुजुर्ग महिला का शव मिला। मृतका के शरीर पर कई जगह धारदार हथियार से किए गए वार के निशान हैं। संभावना जताई जा रही है महिला की हत्या की गई है।

विज्ञापन


महिला के पास से मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान राधा पत्नी सुनहरी (65) निवासी गांव परौली थाना बिल्सी जिला बदायूं के रूप में हुई है। मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है।

ये भी पढ़ें - भारत बनाम इंडिया पर विवाद: मायावती बोलीं, देश के नाम पर बने संगठनों पर रोक लगाए सुप्रीम कोर्ट
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - विनय श्रीवास्तव हत्याकांड : मंत्री के बेटे विकास किशोर से देर रात तक थाने में पूछताछ, साजिश से किया इनकार


पुलिस ने गांव की एक महिला सुनीता को हिरासत में लिया है जबकि उसका पति नन्हे फरार बताया जा रहा है। पुलिस के अनुसार नन्हे भी बदायूं का निवासी है। मृतका को वही लेकर इस गांव में लेकर आया था। थाना प्रभारी अनुपम मिश्रा ने बताया केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें