फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: भू-भौतिकी वैज्ञानिक सेवा में मयंक की पांचवीं रैंक

Thu, 26 Dec 2024 02:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। संघ लोक सेवा आयोग की ओर से आयोजित भू-भौतिकी वैज्ञानिक परीक्षा में लखनऊ विश्वविद्यालय के आठ विद्यार्थियों ने सफलता हासिल की है। इसमें भौतिक विज्ञान विभाग के शोधार्थी मयंक शुक्ला ने अखिल भारतीय स्तर पर (एआईआर) पांचवीं रैंक हासिल की है। वहीं महिमा वर्मा का चयन हाइड्रोजियोलॉजिस्ट के पद पर हुआ है।
विज्ञापन


मयंक विवि के प्रो. अमृतांशु शुक्ला के निर्देशन में शोध कार्य कर रहे हैं। वह यूजीसी को ओर से आयोजित नेट में जेआरएफ उत्तीर्ण कर चुके हैं। प्रवक्ता प्रो. दुर्गेश श्रीवास्तव ने बताया कि भू-भौतिकी वैज्ञानिक परीक्षा में लविवि से चयनित होने वाले विद्यार्थियों में दीपशिखा दत्ता एआईआर-8, अक्षत श्रीवास्तव एआईआर-15 के अलावा अभिषेक मौर्य, सौम्या सोनी, प्रगति गौतम, नंदिता सिंह और गौरव सिंह शामिल हैं। इन सभी पूर्व और वर्तमान विद्यार्थियों को कुलपति प्रो. आलोक कुमार राय ने शुभकामनाएं दी हैं।

24jjrp15- बेरी। कार्यक्रम को संबोधित करते इंद्रेश कुमार। स्त्रोत- आयोजक- फोटो : udhampur

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें