फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: पिछले साल लखनऊ रीजन में हुए सबसे ज्यादा बस हादसे, जनवरी से नवंबर की रिपोर्ट में आया सामने

Wed, 08 Jan 2025 11:35 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

पिछले साल लखनऊ रीजन में सबसे ज्यादा बस हादसे हुए। परिवहन निगम की जनवरी से नवंबर की रिपोर्ट में तथ्य सामने आए हैं। 
विज्ञापन
घने कोहरे में टेंपो से भिड़ी रोडवेज बस (फाइल) - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी लखनऊ में बीते साल जनवरी से दिसंबर तक प्रदेश में सबसे ज्यादा 62 बस दुर्घटनाएं लखनऊ रीजन (परिक्षेत्र) में हुई हैं। बस हादसों में हुईं मौतों के मामले में सबसे ऊपर अलीगढ़ (53) और घायलों के मामलों में हरदोई रीजन (62) टॉप पर रहे। ये आंकड़े परिवहन निगम की ओर से जनवरी से नवंबर 2024 तक की रिपोर्ट में सामने आए हैं। दुर्घटनाओं को रोकने के लिए बसों में अब एंटी स्लीपिंग डिवाइस लगाई जा रही है।

विज्ञापन


परिवहन निगम के प्रदेश भर में 20 रीजन हैं। आंकड़ों के मुताबिक रोडवेज बसों से हुईं 623 दुर्घटनाओं में 411 लोगों की मौत और 624 यात्री घायल हुए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक कानपुर रीजन में हुए 30 बस दुर्घटनाओं में 15 यात्रियों की मौत और 47 घायल हुए। ऐसे ही अयोध्या रीजन में 27 हादसों में 9 यात्रियों की मौत और 18 घायल हुए हैं। 

रोडवेज बस दुर्घटना में यात्री की मौत पर आश्रितों को 7.50 लाख रुपये मुआवजा मिलता है। अगर यात्री नाबालिग है तो पौने चार लाख और जिस बच्चे का टिकट नहीं लगता है, उसकी मौत पर 1.57 लाख रुपये मुआवजा मिलता है। गंभीर घायलों को तत्काल सहायता 25 हजार और इलाज पर खर्च राशि में अधिकतम साढ़े सात लाख तक का भुगतान किया जाता है।

ज्यादा दुर्घटना वाले टॉप-3 परिक्षेत्र

रीजन दुर्घटना मृत घायल

  • लखनऊ  - 62   -  33 - 53
  • हरदोई - 55    -   39   -     62
  • अलीगढ़  - 39    -   53 52

सबसे कम हादसे वाले रीजन

  • चित्रकूट - 30  -   23 - 30
  • देवीपाटन - 29  -  12 - 16
  • नोएडा - 21   - 15 - 25

विज्ञापन

परिवहन निगम के एमडी मासूम अली सरवर ने बताया कि दुर्घटनाओं को रोकने के लिए बसों में डबल ड्राइवर भेजे जा रहे हैं। एंटी स्लीपिंग डिवाइस भी लगाई जा रही है। इससे ड्राइवर को झपकी आने पर बस में बीप-बीप की आवाज आती है और अफसरों को भी अलर्ट मिलता है। ओवर स्पीडिंग को रोकने के लिए बसों में पहले ही डिवाइस लगाई जा चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें