फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम बने मोदी, तो मेहरबान हुए मुस्लिम धर्मगुरू

Thu, 29 May 2014 09:47 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
शिया धर्मगुरू मौलाना कल्बे जव्वाद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ की, जिससे पता चलता है कि मोदी अल्पसंख्यकों में भी मोदी की स्वीकार्यकता बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन


जव्वाद ने सहारनपुर में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि मोदी एक ऐसे नेता हैं जो वो कहते हैं, उसे पूरा करते हैं, जव्वाद ने यह भी दोहराया कि भाजपा को बहुमत दिलाने में मुसलमानों ने भी योगदान किया है।

कहा जा सकता है कि देश का प्रधानमंत्री बनने के बाद अल्पसंख्यकों में भी मोदी की स्वीकार्यता बढ़ती जा रही है जो कि भाजपा के लिए एक अच्छा संकेत है।
Trending Videos

कल्बे सादि‌क ने भी की थी तारीफ

इसके पहले आल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के उपाध्यक्ष मौलाना कल्बे सादिक ने भी नरेंद्र मोदी की तारीफ की थी।

गौरतलब है ‌कि मु‌स्लिमों के प्रसिद्घ धर्मगुरू कुछ समय पहले तक मोदी के बारे में खुलकर अपनी राय नहीं रख पा रहे थे लेकिन मोदी के शपथ लेते ही स्थितियां बदलने लगी हैं।

मुस्लिम धर्म गुरूओं द्वार मोदी का तारीफ पाना भाजपा के लिए अच्छा माना जा रहा है, वहीं अन्य पार्टियों के लिए इसे सही नहीं कहा जा रहा है क्योंकि चुनाव प्रचार के दौरान राजनीतिक पार्टियों ने भाजपा के खिलाफ सांप्रदायिकता का मुद्दा उठाया था।
विज्ञापन

बदलेंगे राजनीतिक समीकरण

प्रदेश में 2017 में होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर मुस्लिमों का मोदी की तरफ उम्मीद से देखना, अन्य दलों के की नींदें उड़ा सकता है।

अगर सपा की ही बात करें तो आम चुनाव में उसका यादव मुस्लिम समीकरण काम नहीं कर पाया, वहीं बसपा को तो एक सीट भी नहीं मिली।

16 मई को आये चुनाव परिणाम में उत्तर प्रदेश में भाजपा को अपना दल के गठबंधन के साथ 73 सीटें मिलीं वहीं सपा को‌ सिर्फ पांच तो बसपा को एक भी सीट नहीं मिली।

अब इन दोनों ही पार्टियों के सामने अपने राजनीतिक भविष्य को बचाए रखने की चुनौती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें