फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहरी क्षेत्रों में भी लागू हुई मातृत्व वंदना योजना, मां बनने पर मिलेंगे 5 हजार रुपए

Tue, 20 Feb 2018 04:10 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
pregnant women
विज्ञापन

गर्भवती महिलाओं के लिए चलाई जा रही मातृत्व वंदना योजना का लाभ अब शहरी क्षेत्र में भी मिलेगा। मार्च से पहली बार मां बनने वाली शहरी क्षेत्र की महिलाओं को इस योजना में शामिल किया जाएगा।

विज्ञापन


अब तक इस योजना का लाभ पिछले साल एक जनवरी के बाद से पहली बार मां बनने वाली ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को ही मिल रहा है।

मातृत्व वंदना योजना के नोडल अधिकारी एसीएमओ डॉ. अजय राजा ने बताया कि सरकारी की ओर से यह योजना पिछले साल एक जनवरी से चलाई जा रही है। इस तारीख के बाद से ग्रामीण इलाके की कोई भी ऐसी गर्भवती महिला जो पहली बार मां बनी हो उसे इसका लाभ मिल सकता है।

इस योजना के तहत अब तक ग्रामीण क्षेत्र की महिलाएं ही क्लेम कर सकती हैं, लेकिन मार्च से इसे शहरी क्षेत्र के लिए भी लागू किए जाने के लिए तैयारियां चल रही हैं। उन्होंने बताया कि जल्द ही इसके लिए करीब 300 अरबन आशाओं की भी नियुक्ति की जाएंगी।

विज्ञापन

तीन किस्तों में मिलेगी राशि

Pregnant
प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना के तहत ऐसी महिलाएं जो पहली बार मां बनेंगी, उन्हें सरकार की ओर से 5000 रुपये दिए जाएंगे। यह राशि उन्हें गर्भावस्था से प्रसव होने तक तीन किस्तों में दी जाएगी। 2000 रुपये की पहली किस्त गर्भवती की सरकारी अस्पताल में  एंटीनेटल चेकअप (एएनसी) पंजीकरण के बाद पहले एएनसी चेकअप पर दी जाएगी।

2000 रुपये की दूसरी किस्त गर्भावस्था के दूसरे एएनसी चेकअप (गर्भावस्था के 5वें व 6 माह के बीच) के बाद और बाकी के का एक हजार रुपये अस्पताल में प्रसव के बाद शिशु का प्रथम टीकाकरण चक्र पूरा होने के बाद दिए जाएंगे।

इसके अतिरिक्त उन्हें संस्थागत प्रसव पर जननी सुरक्षा योजना के तहत मिलने वाली राशि अलग से दी जाएगी। डॉ. अजय राजा ने बताया कि कोई गर्भवती मातृत्व वंदना योजना के लिए पंजीकृत है और उसे एक या दो किस्त मिल चुकी हैं और किसी कारणवश गर्भस्थ की मौत हो जाती है तो उन्हें आगे की बची हुई रकम अगले प्रसव में मिल सकेगी। इसके लिए पिछला पूरा ब्योरा सुरक्षित रखना होगा।

निजी अस्पताल में प्रसव पर भी मिलेगा लाभ 

pregnant women
कोई भी पहली बार मां बनने वाली गर्भवती जो सरकारी अस्पताल में पंजीकृत हो उसे इस योजना का लाभ मिलेगा। योजना का लाभ निजी अस्पताल में प्रसव कराने वाली महिलाओं को भी मिल सकेगा। इसके लिए गर्भवती महिला का किसी भी सरकारी अस्पताल में एक एएनसी पंजीकरण होना अनिवार्य होगा। ऐसी गर्भवती जिसने पहले सरकारी अस्पताल में एएनसी पंजीकरण कराया हो लेकिन उसका आगे का इलाज व प्रसव किसी निजी अस्पताल में हुआ हो वह भी क्लेम कर सकती है।
विज्ञापन

आशा के जरिये ही कर सकेंगी क्लेम

pregnant woman
इस योजना के तहत उस क्षेत्र की आशा ही यह पुष्टि करेगी कि महिला पहली बार गर्भवती है। इसके लिए आशा गर्भवती का फॉर्म भर कर एएनएम तक पहुंचाएगी। उसके बाद एएनएम की ओर से भी इस बात की जांच व पुष्टि की जाएगी। इसके बाद ही गर्भवती को इस योजना का लाभ मिल सकेगा। डॉ. अजय राजा ने बताया कि शहरी क्षेत्र में आशाओं की काफी कमी थी। ऐसे में यहां 300 नई आशाओं की जल्द ही नियुक्ति की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें